Monday, September 25, 2017

कहानी लिख दें

आओ  एक  कहानी लिख दें।
इक राजा  इक रानी लिख दें।

जुल्फों  को  आजाद करो तो ,
काली घटा मस्तानी लिख दें।

तुम  हौले हौले कदम बढ़ाओ,
हम दरिया की रवानी लिख दें।

तेरी इस कातिल अंगड़ाई को,
हम मदमस्त जवानी लिख दें।

तेरे ऐसे मुस्काने को  'कुमार',
सुबह की धूप सयानी लिख दें।

   

No comments:

Post a Comment

मेरा हाल पूँछा

आज  उन्होंने  हँसकर  मेरा हाल पूँछा। झुकी नजरों ने मुझसे इक सवाल पूँछा। जिसका  जवाब  हम  उनसे  चाहते  थे, उन्होंने  उसी  सवाल  का जवाब  ...